शिक्षा-चिकित्सा में बृहद क्रांति को सामाजिक, राजनैतिक,आर्थिक परिवर्तन लाने की जरूरत को ध्यान में रखकर सीकुल शिक्षा प्लान को बुद्धिजीवी -बैज्ञानिकों ने मिलकर तैयार कर रहे है।जिसके मुख्य कर्णधार डा0मनोज श्रीवास्तव प्रोफेसर IIT कानपुर तथा लेबर पार्टी आफ इंडिया का नेतृत्व ने योजना को अमलीजामा पहनाने को शुरू किया हैं। एडमीशन फार्म शुल्क न्यूनतम होगा,क्लास,परीक्षा गाइड आन-लाइन फ्री में मिलेगी,हर भारतीय अपने बच्चों को पढ़ा सकें।
भारत गरीब मजदूर किसान मध्यवर्गीय परिवारों के बच्चों में 100 लड़कियों को फ्री घर बैठे शिक्षा आनलाईन फ्री दी जाएगी,क्लास,समय कार्यक्रम की सूचना की घोषणा जल्द करने का प्रयास किया जा रहा है।एडमिशन की तारीख जल्द घोषित कर देंगे।
गरीब छात्राओं को छोड़कर मध्यम वर्ग की महिलाओं और छात्राओं से मिनी शुल्क लेंगे। जो बहुत सूक्ष्म होगा,उसमें से गरीब परिवार की बेटियों की परीक्षा शुल्क,पढ़ाई शुल्क फ्री होगी।जाति प्रमाण पत्र जमा करते ही गरीब छात्राओं को शिक्षा शुल्क से smart phone फ्री में बांटा जायेगा। इसलिए न्यूनतम शुल्क लिया जाएगा,न्यूनतम शुल्क शिक्षा से न्यूनतम शिक्षा से डिग्री शिक्षा,वयवसायी शिक्षा देने का प्रबंध है।
बहुजन शोषित समाज के घरों में शिक्षा,रोजगार की रोशनी पहुंचेगी।तो यह बहुजन शोषित समाज अपनी पार्टी को खड़ा करने में माहरथ हासिल कर लेंगे, और अपनी सरकार बना लेंगे। तीन साल में एक करोड़ लड़के, लड़कियों को वयवसायी और उच्च शिक्षित बनाने का लक्ष्य रखा है। इससे आने बाली सूक्ष्म शुल्क नेतृत्व की पोजीशन मजबूत करने पर खर्च होगी।
लेबर पार्टी आफ इंडिया 50% वंचित लड़कियों/महिलाओं को मजबूत पोजीशन में खड़ा देखना चाहिती है,यही पार्टी का उद्देश्य कि हमें गरीब,मजदूर,किसान, ओबीसी,एससी-एसटी,अल्पसंख्यक समुदाय से लड़के लड़कियों को आगे लाकर सत्तासीन बनना है।
लेबर पार्टी आफ इंडिया महिला सशक्तिकरण को लेकर बृहद रुपरेखा तैयार की है। जिससे गरीब मजदूर को खड़ा करके सत्ता इनके हाथों में सौंपने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। जिसे पूरा हर हाल में पार्टी पूरा करेगी,सत्ता पर महिलाओं,गरीबों को कब्जा के लिए पूरा अवसर दिया जाएगा।
लेबर पार्टी आफ इंडिया ने *सीकुल विजन से grounded Agenda for Change*के द्वारा हम भारत के निर्माता किसान,मजदूर,असहाय,बंचित लोगों के जीवन रेखा में बदलाव जरूरी है। यदि भारत को महाशक्ति बनाने के लिए आर्थिक,सामाजिक रुप से मजबूत बनाने के लिए लेबर पार्टी आफ इंडिया के पास पूरी योजना है।भारत का बुद्धिजीवी वर्ग को जागरूक होना होगा, तभी भारत पुर्ननिर्माण किया जा सकता है। इसके लिए बुद्धिजीवी वर्ग सही ग़लत रणनीति को समझना बहुत जरूरी है।
बुद्धिजीवी वर्ग की में भूमिका के कारण जाति-व्यवस्था धर्म से छुटकारा दिलाने में सहयोग से ही सरकारों के विकास संवधी एजेंडा को समझाने पर एक अच्छा लोकतंत्र स्थापित होने से सरकारें काम करने में रुचि लेंगी, वरना तो तुष्टिकरण का लाभ लेकर बोट हासिल कर लोगों को गुमराह-भर्मित करती रहेगी।जो विकसित भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा है, यह हर भारतीय को समझना चाहिए।
लेबर पार्टी आफ इंडिया हमें अपने लेखों में गरीब,बचिंत समाज को यह बताने की कोशिश करती रही है,कि असली अंबेडकरवाद बह है, जो लोगों की जिंदगियां बदल दें।बह नहीं है, जो लोगों को मुसीबत में डालें। आज तक भारत का नेतृत्व और दलों का जो पैमाना है,बह गरीब मजदूर किसान गांव के हित में नहीं रहा है। यह समझना होगा।
भारत को महाशक्ति राष्ट्र बनाने में लेबर पार्टी आफ इंडिया की मुहिम में सरीक होकर लेबर पार्टी आफ इंडिया के प्लान में अंबेडकरवाद असली आधार है। भारत का विकास गांव किसान मजदूर गरीब को रोजगार व्यवसाय के अवसर दिए, विना संभव नहीं हो सकता। भारत को आगे बढ़ाने में कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन हमारे राजनैतिक दलों की राजनीति में बहुत खामियां हैं। भारत के विकास पर कम सत्ता में बने रहने के लिए रणनीति बनाते हैं। जिसके कारण लोगों को न्याय नहीं मिल सकता है। इसके लिए हर भारतीय को जाति धर्म से ऊपर उठकर सोचने की जरूरत है।जो भारत के लोगों को सत्ता के विना खुशहाल जिंदगी देने में सक्षम दल के साथ रहना होगा।
रुमसिहं राष्ट्रीय अध्यक्ष लेबर पार्टी आफ इंडिया
जयभारत जयभीम