संवाददाता :- गौ पुत्र धर्म दास महाराज
आगरा। आपको बता दें कि ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौपुत्र धर्म दास महाराज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने वाले लोगों में आगरा युवा मंडल अध्यक्ष गौपुत्र रामकुमार गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए कचंला घाट से कांवड़ लेकर आये। तथा ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के आगरा मंडल अध्यक्ष गौपुत्र रामकुमार,रवि जुरेल, अंशुल अग्रवाल, मोनू, मुकुल, राहुल जुरेल अन्य कार्यकर्ता साथ में रहें
ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौपुत्र धर्म दास महाराज ने जो संकल्प लिया है उसमें सम्पूर्ण भारत देश के सभी प्रदेशों की टीम गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए चौबीसों घंटे लगी हुई है इधर आगरा मंडल अध्यक्ष गौपुत्र रामकुमार ने उठाई कांवड़ उधर मथुरा जिला अध्यक्ष गौ पुत्र अजित सिंह चौधरी भी 51 लीटर की कांवड़ उठाई और सभी राज्यों की टीम गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए शिव शंकर से अर्धांश लगा रहे हैं

