काव्य गोष्ठी
जय मां शारदे 🌹 🙏
मंच कोसादर नमन 💐
आजादी के बाद सेवा कैसे देश की हो
कैसे अपने लोगो विश्व में उत्थान करें
असमानता छुआछूत को कैसे दूर करें
चिंतन मनन करें भीमराव विद्वत।1।
बनी संविधान सभा भारत की
कैसे अपना संविधान बने जन
बनी संविधान प्रारूप समिति
सर्वसम्मति से बने संविधान सभा अध्यक्ष बाबा साहेब डॉ आंबेडकर।2।
अध्ययन किया विदेशो के संविधान से
अपने देश में विभिन्नता असमानता
देश एक अपना तो हो कानून भी एक
कोई छोटा बड़ा जाति और धर्म से
नहीं रहे,न होकोई छुआछूत जन में
।।3।।
समान हो शिक्षा हो समान अधिकार
ऐसी बने प्रणाली अपने देश की नवीन
लचीलाहो कानून अपना न हो अन्याय
कर्तव्यऔर अधिकार मौलिक हो न्याय।।4।।
बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की
अध्यक्षता में बना भारतीय संविधान
लिखी भारत ने अपनी गाथा विश्व में
अनुपम विशाल हर तरह से नवीन।5।
आज जयंती मना रहा कृतज्ञ राष्ट्र
डॉ भीमराव अंबेडकर जी बाबा साहेब
रहें सदा अमर बना रहे संविधान
हम नत~मस्तकहो चढ़ाते श्रद्धा पुष्प
युगों युगों तक रहे अमर कीर्ति पताका
भारत विशाल बने सिरमौर जगत में
।।6।।
रचनाकार ✍️
©स्वरचित मौलिक रचना
@डॉ मुरली मनोहर भट्ट,
उत्तरकाशी, उत्तराखंड।
जय हिंद 🇮🇳जय भारत 🇮🇳 जय उत्तराखंड 🇮🇳🚩
भारतीय संविधान अमर रहे
बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर अमर रहे।
